KL Rahul के बेकार प्रदर्शन पर भड़के वेंकटेश प्रसाद, जमकर सुनाई खरी-खोटी

KL Rahul का प्रदर्शन पिछले काफी समय से बेहद कमजोर रहा हैं। बावजूद इसके, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी राहुल पहली पारी में 17 और दूसरी में सिर्फ 1 रन बना सके। पहले [...]

By ·

KL Rahul का प्रदर्शन पिछले काफी समय से बेहद कमजोर रहा हैं। बावजूद इसके, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी राहुल पहली पारी में 17 और दूसरी में सिर्फ 1 रन बना सके। पहले टेस्ट में भी राहुल ने सिर्फ 20 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में राहुल के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।

KL Rahul के प्रदर्शन भड़के वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद ने पहले टेस्ट के दौरान भी राहुल के खराब प्रदर्शन और टीम में उनके चयन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट के जरिये बताया था कि 8 साल के बाद भी उनका टेस्ट एवरेज सिर्फ 34 का हैं। ऐसे में जब कई बेहतरीन खिलाड़ी बेंच पर इंतजार कर रहे हैं, राहुल को इतने मौके क्यों दिए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान शुभमन गिल और सरफराज खान का भी नाम लिया, जिन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टेस्ट टीम में मौका नहीं मिल रहा हैं।

वेंकटेश ने इस बात पर भी सवाल उठाए थे, कि अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के होते हुए, राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान क्यों बनाया गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, BCCI को शायद IPL का एक बड़ा खिलाड़ी खोने का डर हैं। वह एक टीम के कप्तान को भारतीय टीम में गलत तरीके से नहीं दिखाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

अपनी इन्ही ट्वीट का जवाब उन्होंने आज फिर दिया, और KL Rahul को फटकार लगाईं। “और ख़राब प्रदर्शन अब भी जारी हैं। मैनेजमेंट को अब बहुत कुछ करना पड़ेगा ऐसे खिलाड़ी का साथ देने के लिए जो कुछ नहीं कर रहा। पिछले 20 साल में किसी भी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने, इतने कम एवरेज के साथ इतने मैच नहीं खेले हैं,” वेंकटेश ने अपने ट्वीट में कहा।

इसके अलावा उन्होंने और भी कई सारे ट्वीट किये, जहाँ उन्होंने शुभमन गिल, सरफराज खान, शिखर धवन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को मौका देने की बात कहीं, जिनका एवरेज 40 से अधिक हैं।

Cric AMP · Quick view
View full