Virat Kohli: आईपीएल में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा हैं। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं, जहाँ आरसीबी के बल्लेबाजों ने जमकर फैंस का मनोरंजन किया हैं। आरसीबी की पूरी पारी में कुल 15 छक्के और लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आये।
Virat Kohli ने मचाया गदर

इस मुकाबले में विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए। चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह विराट कोहली का दूसरा अर्द्धशतक हैं।
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज मार्क वुड की जमकर पिटाई की। यहाँ तक की मार्क वुड की एक 149 की रफ़्तार वाली गेंद पर भी उन्होंने एक बेहतरीन छक्का जड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 10, 2023
RCB की विस्फोटक बल्लेबाजी
विराट कोहली के आउट होने के बावजूद इस मुकाबले में आरसीबी की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी थी। जहाँ ग्लेन मैक्सवेल ने मात्र 29 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान फाफ डुप्लेसी 46 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इन तूफानी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पहली पारी में 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।






