Virat Kohli: आईपीएल के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला सोमवार शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रनों से भरपूर और साँसे रोक देने वाले इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 रनों से जीत दर्ज कर ली। वहीँ इस मुकाबले में सस्ते में आउट हुए विराट कोहली को अब बीसीसीआई ने बड़ी सजा सुना दी हैं। इस सजा के चलते कोहली को अब लाखों रुपए का फाइन भरना होगा।
Virat Kohli की इस हरकत पर BCCI ने लगाया जुर्माना
इस मुकाबले में विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए और युवा गेंदबाज आकाश सिंह को अपना विकेट दे बैठे। हालाँकि इससे बड़ा नुकसान उन्हें मैच के बाद भरना पड़ा, जब बीसीसीआई ने उन पर जुर्माना ठोक दिया।

दरअसल इस मुकाबले में शिवम दुबे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे। आरसीबी के गेंदबाजों के लिए वह एक परेशानी का सबब बन गए थे। इस दौरान वेन पार्नेल ने उन्हें कैच आउट करवाया। इसी विकेट का जश्न मनाते हुए विराट कोहली गुस्से में गाली देते हुए नजर आये। हालाँकि यह गाली किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं थी, लेकिन फिर भी यह आईपीएल नियमों के खिलाफ हैं। ऐसे में मैच के बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत फाइन लगा दिया।
रोमांचक बना मुकाबला
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे। इस दौरान डेवन कॉनवे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रनों की विस्फोटक पारियां खेली थी। वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने 126 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। दोनों ने अर्द्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम अंत में सिर्फ 218 रन ही बना पाई।






