Virat Kohli हुए चोटिल! तीसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही हैं। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारतीय टीम बड़ी आसानी से जीत चुकी हैं। वहीँ तीसरा मुकाबला बुधवार 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम पहले ही इंदौर के होल्कर स्टेडियम पहुंचकर अप
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही हैं। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारतीय टीम बड़ी आसानी से जीत चुकी हैं। वहीँ तीसरा मुकाबला बुधवार 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम पहले ही इंदौर के होल्कर स्टेडियम पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। हालाँकि भारतीय टीम को इस टेस्ट मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा हैं।
Virat Kohli हुए चोटिल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच से पहले चोटिल हो चुके हैं। दरअसल सोमवार को BCCI के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें भारतीय टीम अभ्यास करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में विराट कोहली के पैर पर पट्टी नजर आ रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके पैर में किसी तरह का खिंचाव हो सकता हैं।
Preps 🔛!#TeamIndia get into the groove for the 3⃣rd #INDvAUS Test in Indore 👌 👌@mastercardindia pic.twitter.com/iM7kmmrMLQ
— BCCI (@BCCI) February 27, 2023
हालाँकि BCCI की और से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया हैं। अगर विराट कोहली चोटिल हैं, तो तीसरे मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता हैं। लेकिन, खिलाड़ियों को कई बार ऐसी पट्टी चोट से बचने के लिए भी लगाते देखा गया हैं।
दरअसल जब खिलाड़ी अभ्यास के समय खुद को चोट लगने या किसी तरह के खिंचाव से बचाना चाहते हैं, तब भी वह इस तरह की पट्टी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में विराट कोहली की फिटनेस को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें: