Virat Kohli ने कैच पकड़कर उड़ाया डेविड वार्नर का मजाक, पति के अंदाज पर वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन, देखे मजेदार वायरल वीडियो

Virat Kohli: शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर विराट कोहली की टीम ने जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से इस आईपीएल में अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की

By ·

Virat Kohli: शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर विराट कोहली की टीम ने जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से इस आईपीएल में अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में विकेट गिरने की वजह से डेविड वॉर्नर प्रेशर में नजर आए। ऐसे में डेविड वॉर्नर सिर्फ 19 रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli ने कैच किया तो अनुष्का शर्मा हुई खुश

दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि तीन खिलाड़ी सिर्फ 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर पर शुरुआत में ही इतना ज्यादा प्रेशर बढ़ गया लेकिन फिर भी उन्होंने अच्छी शॉट खेलने की कोशिश की। पारी के छठे ओवर में विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। आरसीबी टीम के डेब्यू करने वाले गेंदबाज विजय कुमार ने गेंदबाजी की।

अनुष्का शर्मा का जश्न

युवा गेंदबाज का जब डेविड वॉर्नर ने फायदा उठाने की कोशिश की तो चौका मारने की कोशिश में 30 गज के दायरे के अंदर खड़े हुए विराट कोहली को आसान सा कैच दे बैठे। विराट कोहली को कैच पकड़ता देख कर अनुष्का शर्मा खड़े होकर जश्न मनाने लगी। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

आप यह वीडियो नीचे देख सकते हैं

यह भी पढ़े – दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवी हार से फूटा David Warner का गुस्सा, इस ख़िलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार

Cric AMP · Quick view
View full