Virat Kohli को अगले टेस्ट से बाहर कर सकते है रोहित शर्मा! वजह जानकर फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर 223 रन की बढ़त बना ली है। भारत की पारी का अंत 400 रन 10 विकेट पर हुआ है। इस मैच के अंदर विराट कोहली [...]

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर 223 रन की बढ़त बना ली है। भारत की पारी का अंत 400 रन 10 विकेट पर हुआ है। इस मैच के अंदर विराट कोहली अपनी फॉर्म को लेकर स्ट्रगल करते हुए नजर आए। 26 गेंद का सामना करते हुए विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली का इस प्रकार से जल्दी आउट होना टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।

टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप हुए Virat Kohli

विराट कोहली ने पिछले पांच मैचों की 10 पारियों में टेस्ट क्रिकेट के अंदर 50 रन का आंकड़ा एक बार भी पार नहीं किया है। बात करें कोहली के वनडे और टी20 क्रिकेट की तो हाल ही में उन्होंने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट के अंदर यह खिलाड़ी अभी तक कोई फॉर्म हासिल नहीं कर पाया है।

अगर विराट कोहली की पिछली 10 पारियों को ध्यान से देखें तो एक बार भी 50 रन का आंकड़ा इन्होंने पार नहीं किया है। पिछली बार विराट कोहली ने साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट के अंदर शतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 22 नवंबर 2019 को 136 रन की पारी खेली थी।

कहा जा रहा है कि खराब फॉर्म की वजह से विराट कोहली को अगले टेस्ट में से बाहर किया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट अगले मैच के लिए जब प्लेइंग इलेवन निर्धारित करेगी उस समय किसी युवा खिलाड़ी को विराट कोहली की जगह मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full