Virat Kohli ने अपनी जिद की वजह से खतरे में डाल दी अपनी जान, पूर्व भारतीय कोच ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Virat Kohli: विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में अपना और भारत का नाम रोशन किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के 74 शतक पूरे हो चुके है। सचिन तेंदुलकर के बाद अगर कोई महान बल्लेबाज हुआ है तो वह विराट कोहली है। जब ये मैदान पर होता है तो दुनिया का हर गेंदबाज [...]
Virat Kohli: विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में अपना और भारत का नाम रोशन किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के 74 शतक पूरे हो चुके है। सचिन तेंदुलकर के बाद अगर कोई महान बल्लेबाज हुआ है तो वह विराट कोहली है। जब ये मैदान पर होता है तो दुनिया का हर गेंदबाज इनसे खौफ खाता है। विराट कोहली ने आज इस मुकाम पर पहुँचने के लिए बहुत ही संघर्ष किया है। टीम इंडियन के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने विराट कोहली के बारे में एक अनछुआ किस्सा सुनाया है।
आर श्रीधर ने एक किताब कोचिंग बियॉन्ड लिखी है। इस किताब में इन्होने विराट कोहली के बारे में एक किस्सा बताया है। विराट कोहली ने खुद को दुनिया का महान बल्लेबाज बनाने के लिए अपना अड़ियल स्वाभाव नहीं छोड़ा और खुद की जान पर ही दाव लगा बैठे।
Virat Kohli ने किसी की नहीं सुनी
इस बुक के अनुसार विराट कोहली ने एक बार खतरनाक पिच पर बल्लेबाजी की। इस पिच पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट को सभी ने बहुत मना किया लेकिन ये हर प्रकार की पिच पर खेलने के लिए खुद को तैयार करना चाहते थे, इसलिए ऐसा किया। विराट कोहली को इस प्रकार की प्रैक्टिस को लेकर अलग ही जूनून था।
2018 में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रही थी, उस समय एक काउंटी मैदान पर प्रैक्टिस की जा रही थी। साइड में जो विकेट थी उस पर बैटिंग करना सही नहीं था। वह विकेट बहुत ही खतरनाक मानी जाती थी। लेकिन विराट कोहली ने खुद को खतरनाक परिस्थतियों में ढालने के लिए उसी पिच पर बल्लेबाजी की।
यह भी पढ़े: