
कपिल शर्मा शो का वैलेंटाइन स्पेशल एपिसोड जल्द ही सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होता नजर आएगा। इस बार कपिल शर्मा शो में कुछ मशहूर क्रिकेटर नजर आने वाले है. ये सभी क्रिकेटर अपनी-अपनी पत्नियों के साथ इस शो में नजर आने वाले है। कपिल शर्मा के इस नए एपिसोड में दीपक चाहर, सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा अपनी पत्नियों के साथ नजर आने वाले है। यह एपिसोड विशेष रूप से दीपक चाहर और उनकी पत्नी के ऊपर फिल्माया गया है।
कपिल शर्मा के शो पर नजर आएंगे क्रिकेटर
पिछले काफी समय से दीपक चाहर टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। लेकिन अब यह खिलाड़ी पूरे तरीके से फिट हो चुका है और आईपीएल में धमाल मचाते हुए नजर आएगा। कपिल के शो में दीपक अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं पर बात करते हुए नजर आने वाले है। दीपक चाहर का सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत ही अच्छा माना जाता है इस वजह से यह एपिसोड बहुत ही अच्छा आने वाला है।
दीपक चाहर ने कपिल शर्मा के साथ एक तस्वीर अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर की थी| जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तेजी से वायरल हो गई| अब सभी क्रिकेट और कपिल शर्मा के फैंस इस एपिसोड का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंजतार कर रहे है|
कपिल शर्मा शो बहुत ही पोपुलर है जिसमे अभी तक क्रिकेट के कई सितारे आ चुके है| विराट कोहली, रोहित शर्मा, वीरेंदर सहवाग, सुरेश रैना, शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह, कपिल देव जैसे मशहूर सितारे इस शो पर नजर आ चुके है। आईपीएल खेलने वाले कई क्रिकेटर अब तक इस शो में नजर आ चुके है।
यह भी पढ़े:





