“मुझे फेल कप्तान माना गया…” Virat Kohli ने किया खुलासा, इस कारण BCCI ने छीनी कप्तानी

Virat Kohli के आंकड़े वैसे तो उनके भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन कप्तान होने की गवाही देते हैं। लेकिन, इस कप्तानी ने ही कई बार उन्हें फैंस की नजरों में नीचा दिखाया हैं। कोहली लगभग 6 साल तक हर प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान रहे, पर फिर भी कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सके। [...]

By ·

Virat Kohli के आंकड़े वैसे तो उनके भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन कप्तान होने की गवाही देते हैं। लेकिन, इस कप्तानी ने ही कई बार उन्हें फैंस की नजरों में नीचा दिखाया हैं। कोहली लगभग 6 साल तक हर प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान रहे, पर फिर भी कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सके। हाल ही में IPL 2023 के आयोजन से पहले RCB के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के साथ एक पॉडकास्ट जारी हुआ हैं। इसमें विराट कोहली ने उस सबसे बड़े कारण का खुलासा किया हैं, जिसके कारण उन्हें भारत की कप्तानी छोडनी पड़ी।

कप्तानी छिनने पर छलका Virat Kohli का दर्द

विश्वकप 2019 में सेमीफाइनल हारने के बाद, क्रिकेट फैंस ने विराट कोहली के सर पर एक ख़राब कप्तान का ठप्पा लगा दिया था। जबकि उसी टूर्नामेंट की लीग स्टेज में भारत सबसे बेहतरीन टीम रही थी। फैंस की और से कोहली को लेकर इतना दबाव बनाया गया कि BCCI को उन्हें कप्तानी से हटाना पड़ा।

“हम हमेशा टूर्नामेंट जीतने के लिए खेलते हैं। मैंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017, वर्ल्डकप 2019, टी20 वर्ल्ड कप 2022, और टेस्ट चैंपियनशिप 2022 में भारत की कप्तानी हैं। हम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल, विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचे, लेकिन उसके बाद भी मुझे एक फेल कप्तान माना गया,” विराट ने पॉडकास्ट में कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full