Virat Kohli और भारतीय क्रिकेट इस समय बड़ी मुश्किल में पड़ चुके हैं। BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा पर हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया गया था। इस ऑपरेशन में हुए खुलासों के बाद से भारतीय क्रिकेट मुश्किल परिस्थितियों में फस गया हैं। जहाँ, किसी भी खिलाड़ी या बोर्ड के निर्णय को सही ठहराना सबसे के लिए मुश्किल हो गया हैं।
चेतन शर्मा ने खोले Virat Kohli और गांगुली के बीच झगड़े के राज
सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनने के कुछ समय बाद ही, उनके और कप्तान विराट कोहली के बीच अनबन की ख़बरें मीडिया में आने लगी थी। इसका परिणाम भी देखने को मिला, और विराट कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी से हटा दिया गया।

इसके बारे में बात करते हुए चेतन शर्मा ने बताया कि, कोहली खुद को क्रिकेट से भी बड़ा समझने लगे थे। उन्होंने सौरव गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। इसी के चलते कोहली को कप्तानी से हटाया गया था।
“उसे लगता हैं कि वो क्रिकेट और BCCI से भी बड़ा हो गया हैं। उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता हैं। कोहली को ऐसा भी लगता हैं कि उसके बिना भारत में क्रिकेट बंद हो जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं हैं। कई बड़े क्रिकेट आये और चले गए, लेकिन क्रिकेट वहीँ का वहीँ हैं। कप्तानी के समय में कोहली ने गांगुली को नीचा दिखाने की भी कोशिश की थी,” चेतन शर्मा ने इस वीडियो में कहा।
यह भी पढ़ें:






