Virat Kohli Shahrukh Khan Dance: 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में धमाकेदार मैच देखने को मिला। केकेआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी की टीम को 81 रनों से हरा दिया। मैच के अंदर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। शुरुआत उन्होंने अच्छी की लेकिन सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए। मैच गंवाने के बाद भी विराट कोहली केकेआर के मालिक शाहरुख खान के साथ में झूमे जो पठान गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

Virat Kohli Shahrukh Khan Dance वायरल
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन की आरसीबी की पहली हार है। वही केकेआर की टीम ने इस सीजन में पहली जीत दर्ज की है। अपनी टीम की जीत की खुशी में शाहरुख खान बेहद खुश नजर आए और विराट कोहली के साथ अपनी फिल्म पठान के गाने पर घूमते हुए नजर आए।

विराट कोहली ने भी शाहरुख खान के साथ ताल से ताल मिलाते हुए फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान पर डांस स्टेप दिखाएं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) April 6, 2023
बात करें मैच की तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें रहमनुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने उपयोगी पारियां खेली। तीनों की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर को 205 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में खेलने उतरी विराट कोहली की टीम 123 रन बनाकर आउट हो गई।
यह भी पढ़े – “चोखली के बस का नहीं…!” 21 रन बनाकर आउट हुए तो उड़ा Virat Kohli का मजाक, सोशल मीडिया बने मजेदार मीम्स






