INDvsAUS टेस्ट सीरीज से पहले Virat Kohli पत्नी अनुष्का के साथ निकले छुट्टियों पर, कहा- बड़ी सीरीज से पहले लय में आने के लिए छुट्टियाँ जरुरी

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज समाप्त हो गई है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज पर 3-0 से अपना कब्ज़ा किया है. विराट कोहली सीरीज समाप्त होते ही टीम से ब्रेक ले चुके है और इस समय अपनी पत्नी अनुष्का [...]

By ·

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज समाप्त हो गई है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज पर 3-0 से अपना कब्ज़ा किया है. विराट कोहली सीरीज समाप्त होते ही टीम से ब्रेक ले चुके है और इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुटियाँ बिताने विदेश गए है. हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया की वह कहाँ पर छुट्टियाँ बिताने जा रहे है. सोशल मीडिया पर इनका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे ये पत्नी अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए है.

Virat Kohli ने इंटरव्यू में कही थी ये बात

कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने क्रिकेट के बाद आराम को लेकर अपना बयान दिया था. उन्होंने कहा था की, “जब भी आप कोई बड़ी सीरीज खेलने जाओ तो उससे पहले छोटा ब्रेक लेने से आराम करने में आसानी होती है. सीरीज से पहले ब्रेक लेने से लय हासिल करने में मदद मिलती है.”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने से पहले एक महीने का ब्रेक लिया था. उसके बाद 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2 शतक लगाये थे. अब जल्द ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) फिर से आराम करने निकल पड़े है. उम्मीद की जा रही है की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हमें इनकी खतरनाक बल्लेबाज देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. ऐसे में सीरीज से पहले आराम करने के बाद हमें इनका शानदार खेल देखने को मिल सकता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने के लिए भारत का यह टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड की बात करे तो अब तक 20 टेस्ट मैच खेले है. जिसकी 35 परियों में इन्होने 1682 रन बनाये है.

Cric AMP · Quick view
View full