Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज समाप्त हो गई है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज पर 3-0 से अपना कब्ज़ा किया है. विराट कोहली सीरीज समाप्त होते ही टीम से ब्रेक ले चुके है और इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुटियाँ बिताने विदेश गए है. हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया की वह कहाँ पर छुट्टियाँ बिताने जा रहे है. सोशल मीडिया पर इनका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे ये पत्नी अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए है.

Virat Kohli ने इंटरव्यू में कही थी ये बात
कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने क्रिकेट के बाद आराम को लेकर अपना बयान दिया था. उन्होंने कहा था की, “जब भी आप कोई बड़ी सीरीज खेलने जाओ तो उससे पहले छोटा ब्रेक लेने से आराम करने में आसानी होती है. सीरीज से पहले ब्रेक लेने से लय हासिल करने में मदद मिलती है.”
View this post on Instagram
आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने से पहले एक महीने का ब्रेक लिया था. उसके बाद 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2 शतक लगाये थे. अब जल्द ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) फिर से आराम करने निकल पड़े है. उम्मीद की जा रही है की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हमें इनकी खतरनाक बल्लेबाज देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़े:
- Virat Kohli के गाल हुए गुलाबी, जब स्टेडियम में लगे “हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो” के नारे
- धोनी को आया विदेशी टी20 लीग खेलने का प्रस्ताव, लेकिन देश के लिए ठुकराया करोड़ों रूपये का ऑफर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. ऐसे में सीरीज से पहले आराम करने के बाद हमें इनका शानदार खेल देखने को मिल सकता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने के लिए भारत का यह टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड की बात करे तो अब तक 20 टेस्ट मैच खेले है. जिसकी 35 परियों में इन्होने 1682 रन बनाये है.






