ऑस्ट्रेलिया ने साजिश से Virat Kohli को किया आउट! अंपायर का गलत निर्णय देख गुस्से से पागल हुए कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दिल्ली टेस्ट का आज दूसरा दिन हैं। दोनों टीम के बीच मैच यूँ तो हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन, आज पूरे दिन कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे हर क्रिकेट फैन हैरान हैं। दरअसल भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान अंपायर द्वारा कई फैसले गलत लिए [..

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दिल्ली टेस्ट का आज दूसरा दिन हैं। दोनों टीम के बीच मैच यूँ तो हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन, आज पूरे दिन कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे हर क्रिकेट फैन हैरान हैं। दरअसल भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान अंपायर द्वारा कई फैसले गलत लिए गए। जिसके चलते बहुत बार खिलाड़ियों ने DRS का इस्तेमाल भी किया। लेकिन, DRS समाप्त होने के बाद अंपायर का निर्णय मानने के अलावा उनके पास कोई उपाय नहीं थे।

Virat Kohli विकेट रहा विवादास्पद

भारतीय टीम की पहली पारी में विराट कोहली भारत की और से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आउट होने तक 84 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी। कोहली को देखकर ऐसा लग रहा था, कि वे आज एक बड़ी पारी खेलने का मन बना चुके हैं। लेकिन एक क्लियर इनसाइड एज होने के बाद भी अंपायर द्वारा उन्हें lbw आउट दे दिया गया।

ड्रेसिंग रूम पहुंचकर कोहली ने इसके बारे में कोच राहुल द्रविड़ से भी डिस्कस किया। उन्हें देखकर साफ़ पता चल रहा था, कि वे अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं हैं। साथ ही कोच द्रविड़ भी इस फैसले से नाराज नजर आये। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा हैं।

मैच का हाल

भारतीय टीम ने 21 रनों के स्कोर से दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की थी। इस समय दिन के 70 ओवर पूरे होने के बाद तक भारतीय टीम 7 विकेट खो कर 206 रन बना चुकी हैं। इस समय अक्षर पटेल 34 और रविचंद्रन अश्विन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीँ ऑस्ट्रेलिया की और से नैथन लायन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full