Virat Kohli को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी नागपुर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालाँकि बावजूद इसके, उनका नाम चर्चा में रहा। दरअसल विराट कोहली ने पहले दिन फील्डिंग के दौरान कई कैच छोड़े थे, जिनमे स्टीव स्मिथ का कैच भी शामिल था। ऐसे में फैंस के बीच पहले दिन उनकी काफी किरकिरी हुई।
Virat Kohli ने ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ पर निकाला गुस्सा

अब इसी बीच विराट कोहली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दरअसल 16वें ओवर में कोहली ने स्लीप में फील्डिंग करते हुए स्मिथ का कैच ड्रॉप किया था। इसके बाद वह खुद भी काफी निराश नजर आये।
लंच के दौरान उन्हें कोच राहुल द्रविड़ से भी इस दौरान बात करते देखा गया। कोहली को देखकर ऐसा लग रहा था, कि वे अपने कैच करने के प्रयास से बिलकुल भी खुश नहीं थे, और बहोत ज्यादा गुस्से में थे। हालाँकि कोच और खिलाड़ियों के बीच ऐसे नज़ारे आम बात हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं।
— Shivam Rajvanshi (@social_timepass) February 10, 2023
भारत मजबूत स्थिति में
मैच की करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दिन सिर्फ 177 रनों पर सिमट गयी थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरे दिन के लंच तक 151 रन बना चुकी हैं, और सिर्फ 26 रनों से पीछे हैं। इस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 85 रन बनाकर नाबाद हैं, वहीँ उनके साथ विराट कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक भारत के 3 विकेट ले चुकी हैं, और ये तीनो विकेट डेब्यू कर रहे हैं टॉड मर्फी ने लिए हैं।
यह भी पढ़ें:





