वीडियो: Washington Sundar ने लिया हैरतअंगेज कैच, फैंस बोले “वाशी तो चील बन गया”

Washington Sundar ने भारत और न्यूजीलैंड के बीचे खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में ऐसा हैरतअंगेज कैच लिया कि, दर्शक देखते रह गए। तीन मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा हैं, जहाँ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया हैं। Washington Sundar ने दिला

By ·

Washington Sundar ने भारत और न्यूजीलैंड के बीचे खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में ऐसा हैरतअंगेज कैच लिया कि, दर्शक देखते रह गए। तीन मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा हैं, जहाँ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया हैं।

Washington Sundar ने दिलाई भारत को सफलता

Washington Sundar

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में विस्फोटक शुरुआत की। फिन एलन ने सिर्फ 23 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली और 43 रनों की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी की। हालाँकि इस साझेदारी को तोड़ने का काम वाशिंगटन सुंदर ने किया।

एक ओवर में 2 विकेट

वाशिंगटन सुंदर को मैच में 5 वां ओवर करने का मौका मिला जहाँ उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे फिन एलन को सबसे पहले सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद उन्होंने मार्क चैपमैन को अपनी ही बॉल पर कैच लेकर पवैलियन भेज दिया। वाशिंगटन सुंदर का यह कैच हैरतअंगेज था, जहाँ उन्होंने उड़ते हुए गेंद को अपने हाथों में पकड़ लिया। फैंस ने Washington Sundar के इस कैच को देखकर उन्हें “उड़ता चील” बताया।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full