MI vs SRH: 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच में आईपीएल 2023 का 25 वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी। अभी तक इस सीजन के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस खुद को प्ले ऑफ तक पहुंचाने के लिए इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

MI vs SRH Weather Report
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा क्योंकि पिछला मुकाबला यहां पर सनराइजर्स ने ही जीता था। पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से जीत हासिल हुई थी और एक बार फिर से बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश होगी।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा ही अनुकूल है और यहां पर रन बनाना बहुत आसान है। हालांकि इस विनर गेंदबाजों के लिए भी यह पिच काफी मददगार साबित होता है।

मौसम का हाल
बढ़ती हुई गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को शाम के समय परेशानी हो सकती है। यहां पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नमी 26% और हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है। इस मैच के अंदर टॉस लगभग शाम को 7:00 हो जाएगा और 7:30 बजे से आप यह मैच लाइव देख पाएंगे।
यह भी पढ़े – 5 छक्के लगाने वाले Rinku Singh अब करेंगे यह बड़ा काम, गरीब क्रिकेटर खिलाड़ियों की मदद के लिए उठाया यह कदम






