क्रिकेट इतिहास में पहली बार DRS का DRS और बदल गया थर्ड अंपायर का निर्णय, WPL में अनोखी घटना का वीडियो वायरल
WPL 2023 में रविवार का मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि, यह उनके हक में नहीं गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने यह मुक
WPL 2023 में रविवार का मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि, यह उनके हक में नहीं गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी देखने को मिली जो शायद क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुई हैं।
क्रिकेट इतिहास में पहली बार DRS का DRS
क्रिकेट में हमेशा तीसरे अंपायर के निर्णय को सर्वोपरि माना जाता हैं। लेकिन WPL के इस मुकाबले में ऐसी घटना हुई, जिसके चलते तीसरे अंपायर को भी अपना निर्णय बदलना पड़ा। दरअसल 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर हैली मैथ्यूज के लिए यूपी के द्वारा lbw की अपील की गयी। फील्ड अंपायर ने इसे नहीं माना और DRS लिया गया।
पहले DRS के दौरान जब तीसरे अंपायर को रीप्ले दिखाया गया, तो उसमे साफ ऐसा नजर आ रहा था कि बॉल पहले जूते पर लगी हैं। अल्ट्रा-एज पर भी यह चीज नजर आ रही थी। जिसके बाद हैली मैथ्यूज को आउट करार दिया गया। हालाँकि हैली को इस बात पर यकीन था कि बॉल पहले उनके बल्ले को फिर जूते को लगी हैं। इसलिए आउट करार दिए जाने के बाद भी, उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा, और दुबारा DRS की मांग कर डाली।
इस बॉल को एक बार फिर से चेक किया गया, लेकिन इस बार तीसरे अंपायर को अलग रिप्ले दिखाया गया। इस रिप्ले में यह साफ नजर आ रहा था कि बॉल पहले बैट पर लगी हैं। यहाँ तक की अल्ट्रा-ऐज पर पहले आ रही आवाज भी अब नहीं दिख रही थी। इस रिप्ले को देखने के बाद तीसरे अंपायर को भी अपना निर्णय बदलना पड़ा और हैली मैथ्यूज को नॉटआउट करार दिया गया।
An action-packed DRS call, ft. Hayley Matthews https://t.co/dVk6INbglL
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 13, 2023
WPL की सबसे सफल टीम बनी मुंबई इंडियंस
इस मुकाबले में हैली मैथ्यूज सिर्फ 12 रन बना सकी। हालाँकि मुंबई इंडियंस के बाकी तीनो बल्लेबाजों ने 40 से अधिक रनों की पारियां खेली। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत 53 रन बनाकर नाबाद रही। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गयी हैं। उन्होंने अपने चारों मैचों में लगातार चार जीत दर्ज की हैं, और पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर काबिज हैं।
यह भी पढ़ें: अंपायर नितिन मेनन से भिड़े Virat Kohli, लाइव मैच में लगा दी क्लास, अंपायर के गलत फैसले पर हुआ था विवाद