WPL 2023: नीता अंबानी ने टीम के साथ मिलकर लगाये ठुमके, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो, फाइनल मुकाबला आज
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल आज 26 मार्च को खेला जाएगा। पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस महिला आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश वारियर्स को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। रोमांचक मुकाबले में मुंबई में जीत दर्ज करते हुए यह सफलत
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल आज 26 मार्च को खेला जाएगा। पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस महिला आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश वारियर्स को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। रोमांचक मुकाबले में मुंबई में जीत दर्ज करते हुए यह सफलता हासिल की है। जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और टीम की सभी महिला खिलाड़ियों ने जमकर ठुमके लगाए।
WPL 2023 – नीता अंबानी ने किया जमकर डांस
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने सभी देशी और विदेशी खिलाड़ियों के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी जमकर डांस करते हुए नजर आए। टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर भांगड़ा करते हुए देखी गई तो वही नीता अंबानी और झूलन गोस्वामी ने लाजवाब डांस किया। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई इंडियंस ने पक्का किया फाइनल का टिकट
एलिमिनेशन राउंड के अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रनों का पहाड़ का लक्ष्य बनाया। इसका पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 110 रनों पर आउट हो गई। इस वजह से मुंबई इंडियंस की टीम को 72 रनों से जीत हासिल हुई। इस मैच के अंदर मुंबई इंडियंस की नैटली स्काईबर ने 39 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रन की पारी खेली।
MUMBAIIII-MUMBAIII-MUMBAI MUMBAI 🗣️
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 25, 2023
Dancing and celebrating our way into the final, like only we can. 💙#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #ForTheW pic.twitter.com/rOA8nkywXD