Stuart Binny: IPL 2023 की शुरुआत जल्दी होने वाली है। 26 मार्च 2023 को महिला प्रीमीयर लीग का फाइनल मैच होने वाला है। इन दोनों लीग के अलावा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लीजेंड्स लीग ट्रॉफी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस ट्रॉफी को लेकर फैंस के बीच में खास उत्साह देखने को मिला है। इस लीग के अंदर भारतीय और सभी इंटरनेशनल टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। नागपुर निंजा और वाईजैग टाइटंस के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्टुअर्ट बिन्नी की ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली।

Stuart Binny की धुआंधार पारी
लीजेंड्स लीग ट्रॉफी के अंदर जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में वाईजेग टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाये। इस मैच के अंदर स्टुअर्ट बिन्नी ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 49 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और पांच छक्के निकाले। 8 बॉल पर बाउंड्री से इनके 42 रन हो गए। बिन्नी इस मैच में नाबाद खेलते रहे। स्टुअर्ट बिन्नी ने इस मैच में 272 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
इस रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर निंजाज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इस रोमांचक मुकाबले में यह टीम 1 रन से हार गई।






