WPL Auction में बेटे के साथ हुई नीता अंबानी की लड़ाई, गुस्से में इस खिलाड़ी पर लुटा दिए करोड़ रूपये
WPL Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए मुंबई में 13 फरवरी को नीलामी प्रक्रिया हुई। इसके अंदर पांच टीमों के लिए खिलाड़ियों को खरीदा गया। भारतीय टीम की महिला खिलाड़ियों पर सभी टीमों ने जमकर पैसा उड़ाया है। मुंबई इंडियंस टीम की बात करें तो हरमनप्रीत कौर पर 1.8 करोड़ रुपए की भार
WPL Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए मुंबई में 13 फरवरी को नीलामी प्रक्रिया हुई। इसके अंदर पांच टीमों के लिए खिलाड़ियों को खरीदा गया। भारतीय टीम की महिला खिलाड़ियों पर सभी टीमों ने जमकर पैसा उड़ाया है। मुंबई इंडियंस टीम की बात करें तो हरमनप्रीत कौर पर 1.8 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम लुटाई गई है। अब हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गई है। नीलामी के दौरान ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की ऑनर नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी के बीच लड़ाई होती नजर आई।
महिला प्रीमियर लीग की इस नीलामी में भारत के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमाने आए हैं। सबसे ज्यादा कीमत भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंदाना को मिली। स्मृति मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख रुपए की भारी-भरकम रकम देकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने खरीदा।
WPL Auction में माँ-बेटे के बीच हुई नोकझोक
इस नीलामी प्रक्रिया के अंदर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी के बीच में नोकझोंक हो गई। यास्तिका भाटिया जब नीलामी प्रक्रिया में आई तो नीता अंबानी ने एक बार बोली लगाना शुरू किया और उसके बाद वह लगातार बोली लगाती रही।
आकाश अंबानी यास्तिका को खरीदने में कुछ खास रुचि नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में उन्होंने तीन चार बार अपनी मां का हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन नीता अंबानी ने उसकी एक बात नहीं सुनी और यास्तिका भाटिया को 1.5 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम देकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बना दिया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ में, इंग्लैंड की नताली स्काईवर को 3.2 करोड़ में, पूजा वस्त्रकार को 2 करोड़ में, यास्तिका भाटिया को 1.5000000 में और एमेलिया कर को एक करोड़ की रकम देकर टीम में शामिल किया।
यह भी पढ़े: