4 मार्च को होगा Mumbai Indians का पहला मैच, इमोशनल वीडियो के साथ हुई जर्सी लांच
Mumbai Indians: वीमेन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने एक बेहद ही खास अंदाज में महिला प्रीमियर लीग की जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी के अंदर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको आईपीएल की मुंबई इंडियंस [...]
Mumbai Indians: वीमेन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने एक बेहद ही खास अंदाज में महिला प्रीमियर लीग की जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी के अंदर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी की भी झलक देखने को मिल जाएगी। मुंबई इंडियंस आईपीएल की दुनिया की सबसे सफलतम टीम मानी जाती है। WPL 2023 पहली बार होने जा रहा है।
वीडियो के माध्यम से की Mumbai Indians की जर्सी लॉन्च
मुंबई इंडियंस की टीम ने एक वीडियो जारी किया है जिसकी अंदर उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग की जर्सी लॉन्च की है। इस वीडियो में अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक छोटी बच्ची महिला प्रीमियर लीग की जर्सी लांच होने का इंतजार करती नजर आ रही है। तब वह अपने मम्मी पापा से पूछती है कि कब लांच होगी तो मम्मी पापा बोलते हैं कि थोड़ा धैर्य रखो जर्सी लांच होने वाली है। उसके बाद मुंबई इंडियंस की जर्सी लांच होती है।
#AaliRe👕🤩
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 25, 2023
It’s what superheroes wear – our first-ever #WPL jersey and we love it!💙#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/ryfcdLUHq0
क्या है जर्सी में खास
पुरुष आईपीएल और WPL दोनों की ही जर्सी ब्लू कलर में है। महिला की जर्सी में साइड के अंदर थोड़ा ऑरेंज कलर दिखाई दे रहा है। वीडियो के अंदर हरमनप्रीत कौर की जर्सी को डिस्प्ले किया गया है। ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी यह वीडियो शेयर किया गया है।
4 मार्च से होगी शुरू
वीमेन प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च 2023 से होने जा रही है। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में डी वाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला है। मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रहने वाली है।
यह भी पढ़े: