Australia और भारत के बीच इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले दो मैच खेले जा चुके हैं, जिनमे कंगारू टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा हैं, और भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस प्रदर्शन को लेकर कंगारू टीम के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर खुश नहीं हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर जैसन गिलेस्पी ने भी इस पर बड़ा बयान दिया हैं, और कंगारू टीम को एक ख़ास नसीहत दी हैं।
Australia को जेसन गिलेस्पी ने दी ये सलाह

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दोनों मैचों में एक भी बड़ा टोटल नहीं बना पाई हैं। वहीँ अब टीम के कप्तान पैट कमिंस कुछ पारिवारिक कारणों के चलते तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह अब स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया हैं। जेसन गिलेस्पी ने अब इस पर सलाह दी हैं कि, पैट कमिंस को भारत दौरे पर वापस नहीं लौटना चाहिए।
“मुझे यह देखकर आश्चर्य नहीं होगा, अगर वो इस दौरे पर फिर से नजर नहीं आए। अगर मेरे हाथ में होता, मैं उन्हें घर रुकने के लिए कहता,” जैसन गिलेस्पी ने कहा।
उन्होंने बताया कि हम अब ये सीरीज नहीं जीत सकते। ऐसे में पैट कमिंस को अब आगामी सीरीज की तैयारी करनी चाहिए। “पूरे सम्मान के साथ, सीरीज पहले ही ख़त्म हो चुकी हैं, हम इसे नहीं जीत सकते। पर इस साल आगे और सीरीज आ रही हैं। इस समय बेहतर हैं कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताए।”
यह भी पढ़ें:






