न्यूजीलैंड की एतिहासिक जीत से बदली WTC की पॉइंट्स टेबल, फाइनल में मुश्किल हुआ भारत का स्थान

WTC Point Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून के महीने में होने वाला है। इस समय न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। यह सीरीज दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर ड्रा करवा दी है। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया।

By ·

WTC Point Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून के महीने में होने वाला है। इस समय न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। यह सीरीज दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर ड्रा करवा दी है। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में काफी बदलाव हुए हैं। पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के हाथों 267 रन से हारी थी। आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड की इस जीत से भारतीय टीम को अंक तालिका में कितना नुकसान हुआ है।

इंग्लैंड की टीम WTC Points Table में पहुंची ऊपर

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच में खेली गई यह सीरीज बराबरी पर समाप्त हो गई है। इसकी वजह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के अंदर इंग्लैंड की टीम 22 में से 10 मुकाबले जीतकर 46.97 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम को कुछ खास फायदा नहीं हुआ और वह इस पॉइंट टेबल में आठवें स्थान पर है।

भारतीय टीम के साथ कौन खेलेगी फाइनल

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है। इसके शुरुआती दो मुकाबले भारतीय टीम ने जीत लिए हैं। अगर अगला मुकाबला भारतीय टीम जीत लेती है तो इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का स्थान पक्का हो जाएगा। तीसरी जीत के साथ ही भारत इस पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर आ जाएगा।

इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वही दूसरे स्थान पर 64.06 प्रतिशत अंकों के साथ भारतीय टीम मौजूद है। इस पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम मौजूद है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों में रेस लग रही है।

यह भी पढ़े – तीसरे टेस्ट में Rohit Sharma उठाएंगे मुश्किल कदम, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

Cric AMP · Quick view
View full