Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला कल शुरू होगा। इससे पहले खेले गए पहले 2 मैचों में भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल की हैं। दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही, भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को एक और साल के लिए अपने नाम कर लिया था। हालांकि बावजूद इसके, इस मैच में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Rohit Sharma करेंगे इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। हालाँकि इस मैच में कई खिलाड़ियों का स्थान मुश्किल में नजर आ रहा हैं। इनमे सबसे अधिक मुश्किल में केएल राहुल का स्थान हैं। राहुल पहले दोनों मैचों में एक भी 20 से अधिक रनों की पारी नहीं खेल पाए हैं। उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में मौका मिल सकता हैं।
इसके साथ ही केएस भरत की जगह ईशान किशन को भारतीय टीम में मौका मिल सकता हैं। ईशान ने एकदिवसीय मैचों में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था। वहीँ भरत को एक मैच में मौका मिलने के बावजूद, वह कुछ ख़ास नहीं कर सके।
इसके साथ ही जयदेव उनादकट को अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया हैं। वहीँ, मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया हैं। ऐसे में उनादकट सीधे तौर पर भारतीय टीम में शामिल हो जायेंगे।
यह भी पढ़ें:





