युवराज सिंह ने कबूली Virat Kohli के नए फोन की चोरी…? ट्वीट करके खुद खोल दिए सारे राज

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए कई दिग्गज बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने विराट कोहली को इस जीत के लिए बध

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए कई दिग्गज बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने विराट कोहली को इस जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि विराट कोहली का नया मोबाइल उन्होंने ही चोरी किया हैं।

युवराज सिंह ने किया Virat Kohli को ट्वीट

युवराज सिंह ने नागपुर टेस्ट में भारतीय टीम की जीत के बाद में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को टैग किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “चीकू कल की जीत बहुत ही धमाकेदार थी! साथ ही, मुझे यह बॉक्स आपके होटल के जिम के बाहर मिला तो में सीधे अपने कमरे में ले गया, लेकिन वीरे, जब मैं रात के खाने के लिए बाहर निकला तो कोई उसे वहां से लेकर चला गया था।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने 7 फरवरी को एक ट्वीट किया था। जहां पर उन्होंने बताया था कि अपने नए मोबाइल को बिना अनबॉक्सिंग किए ही चोरी होने का अनुभव बहुत ही खराब होता है। विराट कोहली के फैंस ने इनके इस ट्वीट को बहुत ही ज्यादा शेयर किया था। इनके इस ट्वीट के जवाब में ही युवराज सिंह ने यह ट्वीट किया था।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full