आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में रविवार को भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला। इस मैच में उन्होंने विजयी शुरुआत कर टी20 में 11वीं बार पाकिस्तान टीम को पटखनी दी, और एशिया कप का बदला लिया। भारतीय टीम ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीतकर विश्वकप की विजयी शुरुआत की।
मैच का हाल

मैच में पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान उनको शुरुआत अच्छी नहीं मिली, लेकिन कप्तान मारूफ ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 149 तक पहुँचाया। इसमें आयशा नसीम का भी प्रमुख योगदान रहा, जिन्होंने मात्र 25 गेंदों में 43 रन बनाए।
इस दौरान भारत की और से राधा यादव ने 2 और दीप्ति शर्मा व पूजा वस्त्रकार को 1-1 विकेट मिला। भारतीय टीम ने 150 रनों के इस लक्ष्य को मात्र 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की।
जेमिमा रोड्रिक्स ने लगाया विजयी चौका

इस मैच में भारत की और से सबसे ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिक्स ने बनाए। उन्होंने 38 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद भी रही। 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर भारतीय टीम की जीत को पक्की किया। रोड्रिक्स के साथ ही ऋचा घोष ने 31 व शेफाली वर्मा ने 33 रनों की पारी खेलकर अपना योगदान दिया।
यह भी पढ़ें:





