VIDEO: जो रूट और Yuzvendra Chahal ने जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ डांस वीडियो

Yuzvendra Chahal: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा हैं। अपने पहले तीन मैचों में से दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद, राजस्थान रॉयल्स की टीम इस पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज हैं। इस सीजन उनके ऐसे प्रदर्शन एक प्रमुख कारण खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग

By ·

Yuzvendra Chahal: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा हैं। अपने पहले तीन मैचों में से दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद, राजस्थान रॉयल्स की टीम इस पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज हैं। इस सीजन उनके ऐसे प्रदर्शन एक प्रमुख कारण खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग भी हैं, जिसका एक नजारा हमें कुछ दिन पहले देखने को मिला।

Yuzvendra Chahal ने जो रूट के साथ किया डांस

दरअसल कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े थे। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक छोटी से पार्टी भी रखी गयी, जिसमे युजवेंद्र चहल ने रूट के साथ मिलकर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसके साथ ही जो रूट ने ट्रेंट बोल्ट के साथ मिलकर गाना भी गाया।

फिलहाल युजवेंद्र चहल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में उनकी ख़ुशी जाहिर होना, आम बात हैं। चहल अब तक खेले तीन मैचों में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स का कमाल प्रदर्शन

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की शुरुआत SRH पर 72 रनों की जीत के साथ की थी। हालाँकि उन्हें दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स से 5 रनों से हारना पड़ा, लेकिन उन्होंने तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 57 रनों से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की इस हरकत से शर्मसार हुआ क्रिकेट जगत, महिला फैन के लिए पुरुष फैन को मारा धक्का

Cric AMP · Quick view
View full