KKR vs CSK मैच में नजर आया Dhoni Review System, इंटरनेट पर वायरल हुआ विडियो

Dhoni Review System: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस आईपीएल की लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर आ गई है। मैदान पर जब भी महेंद्र सिंह धोनी कोई फैसला लेते हैं उन पर संदेह करना कठिन होता है। इसका एक बार [...]

By ·

Dhoni Review System: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस आईपीएल की लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर आ गई है। मैदान पर जब भी महेंद्र सिंह धोनी कोई फैसला लेते हैं उन पर संदेह करना कठिन होता है। इसका एक बार फिर से नजारा देखने को मिला। केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के अंदर धोनी रिव्यू सिस्टम का नजारा फिर से देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Dhoni Review System ने लूट ली महफिल

कोलकाता नाइट राइडर्स की 18वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए तुषार देशपांडे आए। ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वीजा को गेंद डाली जिस पर बल्लेबाज ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधा जाकर उनके पैड पर लग गई। ऐसे में धोनी समेत गेंदबाज ने भी एलपीडब्ल्यू की जबर्दस्त अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने तुरंत रिव्यू ले लिया।

रीप्ले में चेक किया तो पता चल रहा था कि बोल सीधा जाकर स्टंप को टकरा रही थी। ऐसे में थर्ड अंपायर ने वीजा को आउट का फैसला सुना दिया। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर ताली बजा कर हंसने लगे उनके साथ फील्ड अंपायर नितिन मैनन भी हंसते हुए नजर आए।

अंक तालिका में नंबर वन पर पहुंची धोनी की टीम

ईडन गार्डन के मैदान पर केकेआर और सीएसके के बीच में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी केकेआर की टीम सिर्फ 186 रन बना पाई। इस प्रकार से धोनी की टीम ने यह मुकाबला 49 रन से जीत लिया।

यह भी पढ़े – “इस हार को पचा पाना मुश्किल…!” हार के बाद बौखलायें Nitish Rana राणा ने दी प्रतिक्रिया, रहाणे को लेकर दिया ऐसा बयान

Cric AMP · Quick view
View full