IPL 2023: आईपीएल 2023 में हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। रविवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स का मुकाबला हुआ था तो आखिरी 5 बॉल पर 29 रन की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर यह जीत हासिल की। एक ऐसा ही मुकाबला 10 अप्रैल को भी देखने को मिला जहां पर लखनऊ की टीम ने आरसीबी की टीम को अंतिम बॉल पर हराया। इस मुकाबले को देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों की सांसे आखरी बॉल ऊपर नीचे होती रही।

फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने पहले 213 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 1 विकेट से जीत हासिल कर ली। 19वें ओवर में आयुष बदौनी ने फैंस को एक ऐसा झटका दिया जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इन्होंने शानदार शॉट लगाया और गेंद छक्के के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई। लेकिन इनका बल्ला विकेट से टकरा गया और इन्हें हिट विकेट आउट होकर मैदान से बाहर लौटना पड़ा। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

IPL 2023 में आयुष बदौनी से हुई बड़ी गलती हिटविकेट होकर लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपरजाइंट्स जब 19वें ओवर में बल्लेबाजी कर रही थी तो पार्नेल गेंदबाजी कर रहे थे। लखनऊ की टीम को इस समय 2 ओवर में 15 रन की जरूरत थी। पहली गेंद और दूसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद बदौनी ने स्ट्राइक उनादकट के हाथों में दे दी। उनादकट ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया और स्ट्राइक बदौनी को दे दी। उसके बाद अगली बॉल पर बदौनी ने शानदार शॉट लिया और बॉल हवा में बाउंड्री से बाहर चली गई। लेकिन एक हाथ में इन्होंने बल्ला पकड़ा हुआ था। वह वापस अपनी पोजीशन में आने से पहले ही स्टंप से टकरा गया और बदौनी को 30 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि अंतिम बॉल तक चले इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने जीत हासिल कर ली और पॉइंट टेबल में इस समय पहले नंबर पर बैठ गई है।
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 11, 2023






