“कोहली को नहीं इस खिलाड़ी को खेलना चाहिए नंबर 4 पर…!” Harbhajan Singh ने दिया चौंकाने वाला बयान, विराट कोहली सुनकर हो जायेंगे आग बबूला

Harbhajan Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चल रही है जिसमें भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। दोनों ही टेस्ट मैच के अंदर ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल

By ·

Harbhajan Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चल रही है जिसमें भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। दोनों ही टेस्ट मैच के अंदर ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। इन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा की तारीफ की जा रही है। हरभजन सिंह ने भी इसको लेकर हाल ही में एक टिप्पणी की है जिसकी वजह से शायद विराट कोहली ज्यादा खुश नजर नहीं आएंगे।

Harbhajan Singh ने की जडेजा की बल्लेबाजी की तारीफ

हरभजन सिंह ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जडेजा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वो बेहद कमाल का है। जडेजा ने गेंद से तो अच्छा प्रदर्शन किया ही है लेकिन हाल के दिनों मे जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने बल्ले से प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है। जडेजा ने अपनी बैटिंग में काफी सुधार किया कर लिया है, वे बेशक नीचे बल्लेबाजी के लिए आते हैं लेकिन अगर उन्हें 4 या 5 नंबर पर भी भेजा जाए तो शानदार बल्लेबाजी कर सकते है।”

दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को नंबर चार पर भेजने की बात शायद विराट कोहली को पसंद नहीं आएगी क्योंकि इस समय विराट कोहली ही नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आते हैं। रविंद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट के अंदर दोनों पारियों में 17 विकेट हासिल किए और महत्वपूर्ण 96 रन भी बनाए। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने यह टेस्ट मैच आसानी से जीत लिया।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full