IPL 2023: भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एकजुट होकर कंगारू टीम के खिलाफ खेलते नजर आए। हालाँकि बावजूद इसके, उन्हें इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, भारतीय टीम के ये खिलाड़ी अब IPL में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे। इसकी शुरुआत भी हो चुकी हैं, जहाँ खिलाडियों ने एक-दूसरे को चुनौती देना शुरू कर दिया हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL 2023 का पहला मुकाबला

इंडियन सुपर लीग का इस साल पहला मुकाबला 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात पिछले सीजन की विजेता टीम हैं। ऐसे में उन्हें काफी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं। वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स में इस साल महेंद्र सिंह धोनी अंतिम बार खेलते नजर आयेंगे।
इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ एक प्रोमो शूट किया गया। इस प्रोमो में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई के रविन्द्र जडेजा, एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन दोनों को रोकने के लिए बीच में महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री होती हैं। यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं।
☝️taraf hai @hardikpandya7 ke champions, doosri taraf @imjadeja ke 4x winners. Dono ne ki hai taiyyari!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 19, 2023
Watch #TATAIPL2023 ka opening match – Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, 31st March LIVE on the Star Sports Network#IPLonStar #ShorOn #GameOn #BetterTogether pic.twitter.com/DflZnriWYS
यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने शुरू की IPL 2023 की तैयारी, चेन्नई ट्रेनिंग कैंप पहुँचने का VIDEO हुआ वायरल






