MS Dhoni: आईपीएल 2023 इस बार 31 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होने वाला है। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाने वाला है। इस बार यह आईपीएल का 16वां सीजन है। इस बार इस आईपीएल के अंदर हमें 10 टीम खेलती भी नजर आने वाली है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल आखिरी सीजन माना जा रहा है। ऐसे में अपनी टीम के साथ जब वह प्रैक्टिस करने पहुंचे तो वहां पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
MS Dhoni का अंतिम IPL

बताया जा रहा है कि धोनी इस बार अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक आईपीएल के फाइनल में 5 बार पहुंच चुकी है, जिसमें से चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। हालांकि धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा या नहीं इसके बारे में खुद धोनी ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
धोनी का भव्य स्वागत
Thala Dharisanam, finally! 🦁#DencomingDay pic.twitter.com/rQpinM3vrZ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2023
महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 41 साल हो चुकी है। इसके बाद भी वह अभी तक क्रिकेट के मैदान पर एक्टिव हैं। चेन्नई हवाई अड्डे पर जब धोनी उतरे तो वहां पर इनका टीम और होटल मेंबर्स ने मिलकर अच्छा स्वागत किया जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इनकी स्वागत की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
अगर महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल की इस टीम में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो यह सभी क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही पड़ा पल रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने शुरू की IPL 2023 की तैयारी, रांची में बच्चो के सामने की छक्कों की बरसात






