IPL 2023 का कार्यक्रम हुआ जारी, 31 मार्च को इन 2 टीम के बीच खेला जाएगा पहला मैच, लागू होगा नया फॉर्मेट

IPL 2023 के 17 फरवरी शुक्रवार देर रात को BCCI के द्वारा इस सीजन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया हैं। इस बार IPL की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इस बार आईपीएल के सभी मुकाबले होम और अवे के फॉर्मेट में खेले जायेंगे। इस सीजन की लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला 21 मई 2023 [...]

By ·

IPL 2023 के 17 फरवरी शुक्रवार देर रात को BCCI के द्वारा इस सीजन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया हैं। इस बार IPL की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इस बार आईपीएल के सभी मुकाबले होम और अवे के फॉर्मेट में खेले जायेंगे। इस सीजन की लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला 21 मई 2023 को आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

इन 2 टीम के बीच खेला जाएगा पहला मैच

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाईटंस के बीच मुकाबले से होगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, गुजरात में खेला जाएगा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पिछले सीजन की विजेता रही थी। इन्होने राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में 7 विकेट से मात दी थी। वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स सीजन की सबसे कमजोर टीम रही थी और 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीत पाई थी।

बदल गया IPL 2023 का फॉर्मेट

आईपीएल के इस सीजन के लिए BCCI ने एक बार फिर नया फॉर्मेट लागू किया हैं। इस सीजन लीग स्टेज में कुल 70 मुकाबले खेले जायेंगे। इनमे सभी 10 टीम लीग स्टेज के दौरान 14 मुकाबले खेलेगी। इनमे से 7 मुकाबले होम और 7 अवे होंगे। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट के लिए देशभर में 12 स्टेडियम चुने गए हैं, जिनमे 52 दिनों तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

IPL 2023 Schedule:

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full