पहले टेस्ट के दौरान भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, Jasprit Bumrah नहीं खेलेंगे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी!

Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय नागपुर के अंदर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह सीरीज के जरिए वापसी करने वाले थे। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट के माने [...]

By ·

Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय नागपुर के अंदर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह सीरीज के जरिए वापसी करने वाले थे। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट के माने तो जसप्रीत बुमराह, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं।

Jasprit Bumrah हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर!

कुछ समय पहले रिपोर्ट मिली थी कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते। लेकिन अब बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट सीरीज में नहीं खिलाने का फैसला लिया है। ऐसा कहना है द टेलीग्राफ अखबार का। खबर के अनुसार बुमराह की फिटनेस अभी पूरी तरीके से ठीक नहीं हुई है और जल्द ही हमें वर्ल्ड कप भी खेलना है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह का वर्ल्ड कप से पहले फिट होना बहुत जरूरी है ऐसे में उन्हें और समय की जरूरत है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम पहले ही घोषित हो चुकी है। अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। इसके बारे में हमें फरवरी के दूसरे सप्ताह में जानने को मिल सकता है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर किसे मौका मिलता है यह देखने वाली बात होगी। हालांकि जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर है या नहीं इसके लिए अभी बीसीसीआई का ऑफिशल अनाउंसमेंट आना बाकी है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full