“मैं उसे जोर से चाटा मारूंगा,” इस भारतीय क्रिकेटर पर भड़के Kapil Dev, गुस्से में हुए आग बबूला
Kapil Dev: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव एक खिलाड़ी पर भड़क गए हैं और उन्होंने यह भी कहा कि मैं उसे जाकर जोर से चांटा मारूंगा। कपिल देव के इस बयान से हर कोई हैरान रह गया है। कपिल देव ने यह बयान इंडिया टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ऊपर दिया [...]
Kapil Dev: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव एक खिलाड़ी पर भड़क गए हैं और उन्होंने यह भी कहा कि मैं उसे जाकर जोर से चांटा मारूंगा। कपिल देव के इस बयान से हर कोई हैरान रह गया है। कपिल देव ने यह बयान इंडिया टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ऊपर दिया है।
अचानक भड़क उठे Kapil Dev
कपिल देव के इस बयान से काफी लोग बहुत ज्यादा हैरान रह गए हैं। उन्होंने अचानक यह बयान देकर तहलका मचा दिया है। कपिल देव ने ऋषभ पंत के ऊपर यह बयान दिया है और उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत जल्दी से जल्दी ठीक हो जाए और वह ठीक हो जाएंगे तो मैं उसके जाकर जोर से चांटा मारूंगा। और उन्होंने कहा कि क्योंकि अपनी सही से देखभाल करो। आपके एक्सीडेंट की वजह से पूरी टीम का कॉन्बिनेशन बिगड़ा हुआ है। आजकल के युवा ऐसे क्यों करते हैं इसके लिए उन्हें थप्पड़ मारनी चाहिए।
Kapil Dev ने ऋषभ पंत पर दिया यह बयान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऋषभ पन्त के लिए भगवान से दुआ मांगते हुए कहा है कि भगवान उसको स्वस्थ कर दे। 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज में ऋषभ पंत के ना होने से इंडिया को बहुत बड़ा नुकसान है क्योंकि ऋषभ पंत विकेटकीपर होने के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाज भी है। वह अपने आक्रामक बल्लेबाजी के कारण बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। ऋषभ पंत क्रिकेट मैच में बहुत तेजी से रन बनाते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में उनकी कमी का बहुत ज्यादा एहसास होगा।
ऐसे हुआ Rishabh Pant का एक्सीडेंट
पिछले साल के दिसंबर महीने की 30 तारीख को ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। वह नई दिल्ली से अपने घर के लिए रुड़की जा रहे थे। वह अपनी मर्सिडीज कार में सवार थे। इसी बीच उनकी कार देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई और कार में आग लग गई। इस दुर्घटना के बीच ऋषभ पंत के माथे पर गंभीर चोट आई और उनके घुटने का लिगामेंट भी फट गया। इसके साथ ही उनके दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी बहुत चोटें आई हैं। ऋषभ पंत का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
यह भी पढ़े: