IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर में है और पहले टेस्ट के लिए प्रैक्टिस कर रही हैं। पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बारे में स्टेटमेंट देते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाएगी।
IND vs AUS कर रही है स्पिनर के खिलाफ प्रैक्टिस

ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रही है और वहां पर स्पिन पिच पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस जारी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रविचंद्र अश्विन जैसी गेंदबाजी करने वाले एक गेंदबाज को हायर किया है और लगातार प्रैक्टिस जारी है। भारतीय टीम इस समय राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में लगातार प्रैक्टिस कर रही है। भारतीय टीम फील्डिंग को लेकर भी काफी ज्यादा प्रैक्टिस करती नजर आ रही है।
भारत 3 – 0 से जीत सकती है IND vs AUS सीरीज

अभिनव मुकुंद ने एक शो में कहा कि भारतीय टीम यह सीरीज 3-0 से जीत सकती है जबकि लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया एक भी मैच नहीं जीत पाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भाग्यशाली रही तो शायद उन्हें एक टेस्ट मैच जीतने का मौका मिल सकता है। जबकि भारत की तरफ से 3-0 से सीरीज जीतने की संभावना है।
अभिनव मुकुंद से जब सवाल पूछा गया कि इस टेस्ट सीरीज के अंदर कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बनेगा तो उन्होंने स्टीव स्मिथ पर भरोसा जताया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।
यह भी पढ़े:
Prithvi Shaw गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे कश्मीर, फोटोज हुए वायरल





