IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इस समय दोनों ही टीम नागपुर में है, और पहले टेस्ट के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस सीरीज को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज को लेकर चेतावनी दी है, जिसको लेकर भारतीय टीम को सजग हो जाना चाहिए। स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के सबसे दमदार बल्लेबाजों में से एक है।
प्रेस कांफ्रेंस में स्टीव स्मिथ ने क्या कहा?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए हम पूरी तरीके से तैयार हैं। पिछले दौरे पर हमारा प्रदर्शन खराब था, जिसे हम दोहराना नहीं चाहेंगे। आपको बता दें कि स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अक्सर लंबी पारियां खेलते हैं। भारतीय गेंदबाजों के लिए इन्हें आउट करना आसान नहीं होगा।
पिछली IND vs AUS टेस्ट सीरीज का प्रदर्शन

पिछली बार जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हुई थी तो 2017 में दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले गए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम को उस सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 4 टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने उस समय 499 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ अब तक स्मिथ ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें तीन शतक के साथ 660 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2004 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में इंडिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया जब भी भारत में खेलने आई है उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीतकर 19 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगा।
यह भी पढ़े:





