पाकिस्तान के खिलाड़ी आशीफ अफरीदी पर एक बार फिर लगा क्रिकेट फिक्सिंग के मामले में बैन। जैसा की आप सभी लोगों को पता है कि मैच फिक्सिंग क्रिकेट करियर के लिए बहुत बड़ा जंजाल है। मैच फिक्सिंग के बाद खिलाड़ी का कैरियर बर्बाद हो जाता है। इसी बीच आशीफ अफरीदी मैच फिक्सिंग के मामले में फिर फंस गए हैं। मैच फिक्सिंग के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आशीफ अफरीदी पर 2 साल का बैन लगा दिया है। इस खिलाड़ी पर दो बार एंटी करप्शन कोर्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस खिलाड़ी को 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
2 साल का लगा अफरीदी पर बैन
एंटी करप्शन कोर्ट के उल्लंघन के कारण आशीफ अफरीदी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2 साल का बैन लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आशीफ अफरीदी ने एक बार फिक्सिंग के लिए अप्रोच किए जाने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं दी है। अफरीदी अधिकतर पाकिस्तान टीम के लिए T20 कप के मैच नहीं खेले हैं लेकिन अब उनके ऊपर लगे हुए बैन के कारण वे घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल पाएंगे।

आशीफ अफरीदी का क्रिकेट करियर
आशीफ अफरीदी पाकिस्तान के स्पिनर गेंदबाज है। आशीफ अफरीदी को वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की स्क्वायड में भी रखा गया है लेकिन उन्हें अभी तक टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। आशीफ अफरीदी ने 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 118 विकेट चटकाए हैं और इसके साथ ही 42 लिस्ट ए मैचों में 59 विकेट और 65 टी20 मैचों में 63 विकेट लिए हैं। 2 साल के बैन का उनके क्रिकेट कैरियर पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़े:




