KL Rahul: लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल का तीसरा मुकाबला खेला गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर दिल्ली की टीम की 50 रनों से हार हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 192 रनों का भारी-भरकम स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में सिर्फ 143 रन ही बना सकी।

जीत के बाद चिल्लाए KL Rahul
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 50 रनों के बड़े अंतर से टूर्नामेंट में अपनी जीत के साथ शुरुआत की है। टॉस जीतने के बाद डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत अच्छी हुई थी लेकिन मार्क वुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने घुटने टेक दिए।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की जीत के बाद में कप्तान के एल राहुल ने फुल एक्साइटमेंट के साथ चिल्ला चिल्ला कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही बाकी टीम के खिलाड़ियों को भी गले लगाया। जीत के बाद में लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर भी काफी खुश नजर आए। इस जश्न का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
— binu (@sachhikhabars) April 1, 2023
यह भी पढ़े – Video: Mark Wood के तूफ़ान में उड़ी दिल्ली की टीम, 5 विकेट लेकर कर दी DC की खाट खड़ी, 1 ओवर में किये 2…






