डेब्यू कैप मिलने पर माँ के गले लगकर खूब रोये KS Bharat, फोटो हुए इन्टरनेट पर वायरल

KS Bharat: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में केएस भरत और सूर्यकुमार यादव डेब्यू करेंगे। डेब्यू कैप के मिलने के बाद केएस भरत काफी इमोशनल हुए और अपनी मां के गले लग कर फूट-फूट कर रो पड़े। इसकी सुन्दर तस्वीर सोशल [

By ·

KS Bharat: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में केएस भरत और सूर्यकुमार यादव डेब्यू करेंगे। डेब्यू कैप के मिलने के बाद केएस भरत काफी इमोशनल हुए और अपनी मां के गले लग कर फूट-फूट कर रो पड़े। इसकी सुन्दर तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैटकमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

इमोशनल हुए KS Bharat

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में केएस भरत ने डेब्यू किया है।चेतेश्वर पुजारा के हाथ से केएस भरत को ये डेब्यू कैप मिला है। इस बीच डेब्यू करने पर केएस भरत काफी इमोशनल हो गए हैं और इमोशनल होकर वे अपनी मां की गले लग कर फूट-फूट कर रो पड़े। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हो रही है।

केएस भरत का क्रिकेट करियर

इंडिया टीम के साथ केएस भारत बहुत लंबे समय से खेल रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। वे घरेलू क्रिकेट में अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने 86 फर्स्ट क्लास मैच, 64 लिस्ट ऐ मैच और 67 T20 मुकाबला खेले हैं। इन मैचों के दौरान उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। केएस भरत ने फर्स्ट क्लास मैचों में 9 शतक और लिस्ट ए मैचों में 6 शतक लगाए हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में सूर्य कुमार को भी डेब्यू मिला है। यह डेब्यू भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री की तरफ से उन्हें मिला है और टॉड मुर्फी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से डेब्यू किया है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full