MS Dhoni इस समय आईपीएल के सबसे सफल कप्तानो में गिने जाते हैं, और इसमें कोई शक नहीं हैं। 13 सीजन में लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को 9 बार फाइनल तक पहुंचाया हैं, और 4 बार विजेता भी बनाया हैं। इसके साथ ही वह आज 200वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
MS Dhoni को किया गया सम्मानित
Mr N Srinivasan, former Chairman of the ICC, former President of BCCI and TNCA, Mrs. Chitra Srinivasan and Mrs Rupa Gurunath present @msdhoni with a special memento commemorating the very special 200th 👏#TATAIPL | #CSKvRR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/nixs6qsq2P
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2023
12 अप्रैल को चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जा रहा आईपीएल का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास हैं। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी 200वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में मैच से पहले उन्हें एक मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के माली एन श्रीनिवासन ने उन्हें यह गिफ्ट दिया।
मैच में CSK पड़ी भारी

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में अब तक CSK का पलडा भारी रही हैं। इस दौरान राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। वहीँ देवदत्त पड़ीक्कल ने 38 रन बनाए। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रवीन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: IPL 2023 से पहले जडेजा और हार्दिक पांड्या के बीच छिड़ी जंग, लड़ाई रोकने धोनी की हुई एंट्री






