MS Dhoni करेंगे इस बॉलीवुड अभिनेता के साथ डेब्यू! जाने क्या है वायरल तस्वीरों का सच

MS Dhoni: कैप्टन कूल के नाम से पॉपुलर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। क्रिकेट की दुनिया में इन्होंने जिस प्रकार से अपना योगदान दिया है वह काबिले तारीफ है। क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कप्तान और मैच फिनिशर के रूप में पहचाने जाने वाले धोनी आज भी बहुत ही पॉपुलर है। भले

By ·

MS Dhoni: कैप्टन कूल के नाम से पॉपुलर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। क्रिकेट की दुनिया में इन्होंने जिस प्रकार से अपना योगदान दिया है वह काबिले तारीफ है। क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कप्तान और मैच फिनिशर के रूप में पहचाने जाने वाले धोनी आज भी बहुत ही पॉपुलर है। भले ही इन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। आज भी जब धोनी बाहर निकलते हैं तो एक झलक पाने के लिए लोग इकट्ठे हो जाते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आए। इनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

MS Dhoni की पंकज त्रिपाठी के साथ तस्वीरें वायरल

पंकज त्रिपाठी एक मंझे हुए अभिनेता माने जाते हैं जो अपनी एक्टिंग की वजह से पहचाने जाते हैं। अमेज़न प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के जरिए पंकज त्रिपाठी बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी और पंकज त्रिपाठी एक साथ नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने फैंस को आश्चर्य में डाल दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Mridula Tripathi (@mrids_)

धोनी और पंकज त्रिपाठी की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि जल्द ही दोनों किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस वायरल तस्वीर के अंदर महेंद्र सिंह धोनी पंकज त्रिपाठी के साथ और उनकी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की गई है। क्रिकेटर केदार जाधव ने पोस्ट शेयर की है जिसके अंदर केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी एक साथ नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni खेलेंगे IPL 2023

आई पी एल 2023 के अंदर महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आएंगे, ऐसे में उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हाल ही में रांची के अंदर प्रैक्टिस करते हुए इनका एक वीडियो आया था जो बहुत वायरल हुआ था। माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल होने वाला है। ऐसे में इनकी हर संभव कोशिश होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स को इस बार विनर जरूर बनाएं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full