Nicholas Pooran: आईपीएल के अंदर इस समय निकोलस पूरन का नाम सबकी जुबान पर है। 10 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इस खिलाड़ी ने जिस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की वह अविश्वसनीय था। मैदान पर आते ही इन्होंने पहले ही बॉल से गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया और एक के बाद एक चौके छक्के मैदान पर चारों तरफ बरसने लगे जैसे कि बिन मौसम बारिश हो रही हो। इनकी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत ही लखनऊ की टीम ने अंतिम बॉल तक चले मुकाबले में जीत हासिल कर ली। इनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Nicholas Pooran ने दी अपनी प्रतिक्रिया
शानदार पारी खेलने वाले निकोलस पूरन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि मैं इस परफॉर्मेंस को अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को डेडिकेट करना चाहता हूं। हम जानते थे कि हम अभी भी खेल में बने हुए हैं। स्टोइनिस केएल राहुल ने शानदार साझेदारी की। स्टोइनिस ने हमें खेल में बनाए रखने में मदद की। हमें पता था कि विकेट बहुत अच्छा है और अंतिम 4 ओवर में 50 से अधिक रन का हम पीछा कर सकते थे। दूसरी गेंद पर मैं आया और छक्का लगाया। यह मुकाबला बल्लेबाजी करने वाला था और इसमें हम खड़े रहकर नहीं देख सकते थे। इसलिए मैंने सोच लिया था कि अगर मेरी बल्ले पर गेंद आएगी तो मैं छक्का ही लगा लूंगा।

निकोलस पूरन ने गेंदबाजों को दी वार्निंग
निकोलस पूरन ने इसके आगे बात करते हुए कहा कि मैं आने वाले मैच में भी यही करने वाला हूं। मैं किसी भी गेंद पर सिक्स लगा सकता हूं तो जरुर लगाऊंगा। मैंने इसके लिए खुद पर बहुत दबाव डाला है। मैं क्रिकेट का मजा उठाना चाहता हूं और जबरदस्त मनोरंजन चाहता हूं। साथ ही अपनी टीम के लिए मैच भी जीतना चाहता हूं।






