“पिच का सम्मान करो…!” Ashwin ने तीसरे टेस्ट से पहले कंगारू टीम को लगाई फटकार

Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैच खेले जा चुके हैं। इन दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने बेहद उम्दा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की हैं, और सीरीज में में 2-0 से बढ़त बना चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा हैं।

By ·

हालाँकि कंगारू टीम इस प्रदर्शन का ठीकरा खिलाड़ियों के नहीं बल्कि पिच के सर पर फोड़ रही हैं। टीम के खिलाड़ियों से लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों तक ने बात पर टिप्पणी की हैं। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ने अब उन सब लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया हैं।

Ashwin ने कंगारू टीम को लगाई फटकार

अश्विन का कहना हैं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड की तरह बेजबॉल तकनीक को अपना रही हैं। लेकिन हर बार यह तकनीक काम नहीं करती। कुछ ऐसी पिच होती हैं जिन पर टेस्ट क्रिकेट खेलना ही सही रहता हैं।

“आप वैसे बल्ला नहीं घुमा सकते, जैसे टी20 में करते हैं। अब हमारे पास एक नयी तकनीक हैं जिसे बेजबॉल कहा जाता हैं। वो एक इकलौती तकनीक का खेल खेलना चाहते हैं। लेकिन कुछ विकेट ऐसी होती हैं, जहाँ अगर आप हर बॉल को मारने की कोशिश करे तो आप जरुर आउट हो जायेंगे। इस तकनीक के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। लेकिन कई बार मैदान की स्थिति का हमें सम्मान करना चाहिए,” अश्विन ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full