रविचंद्रन अश्विन ने सचिन को छोड़ इन 2 खिलाड़ियों को बताया महान सलामी बल्लेबाज, बयान देकर मचाई सनसनी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों पारियों में 8 विकेट हासिल किए। दूसरे टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने दो टेस्ट क्रिकेटर खिलाड़ियों पर अपनी एक राय रखी है। उन्होंने बताया कि जितना सम्मान उन्ह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों पारियों में 8 विकेट हासिल किए। दूसरे टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने दो टेस्ट क्रिकेटर खिलाड़ियों पर अपनी एक राय रखी है। उन्होंने बताया कि जितना सम्मान उन्हें टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला है। आर अश्विन के अनुसार चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ऐसे खिलाड़ी है जिनको अच्छे टेस्ट क्रिकेटर होने के बाद भी महान होने का तमगा नहीं मिला है।
चेतेश्वर पुजारा को बताया “द बीस्ट”
चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा है कि द बीस्ट चेतेश्वर पुजारा एक महान खिलाड़ी है। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि “पुजारा एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपने करियर के दौरान अपने खेलने की स्टाइल में कोई बदलाव नहीं किया। वे अपने स्टाइल में भरोसा रखते हैं और उसी को और इम्प्रूव करने की कोशिश करते रहते है। बावजूद इसके उन्हें बतौर टेस्ट क्रिकेटर वो रुतबा हासिल नहीं हुआ जो होना चाहिए था।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब पुजारा अगला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे तो वह उनका करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा। इनसे पहले भारत के 12 खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए हैं।
मुरली विजय को नहीं मिला बड़ा नाम
रविचंद्रन अश्विन के अनुसार टेस्ट प्लेयर मुरली विजय को वह मुकाम नहीं मिला जो उन्हें एक टेस्ट प्लेयर के रूप में मिलना चाहिए था। इसके बारे में उन्होंने बात करते हुए लिखा कि, “सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के बाद मुरली विजय भारत के महानतम सलामी बल्लेबाज रहे हैं। मुश्किल पिचों पर मुरली विजय ने जिस तरह से नई गेंदों को खेलते थे और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते थे वो कमाल है। विजय गेंद को पुराना कर बाद में आने वाले बल्लेबाजों के लिए आसान बना देते थे। लेकिन उन्हें बतौर टेस्ट क्रिकेटर वो नाम नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में यहां पर सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया है तो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। ऐसे में इनके इस प्रकार के बयान से सनसनी मची हुई है।
यह भी पढ़े: