Ashwin Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसका पहला टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त ले ली है। पहले टेस्ट मैच की विशेष बात यह रही कि दोनों पारियों में कुल 30 विकेट गिरे। जिसमें से 24 विकेट स्पिनर गेंदबाजो के खाते में आए। भारत की तरफ से पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट हासिल किए। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए।

बात करें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की तो डेब्यू गेंदबाज टॉड मर्फी ने पहली पारी में भारत के 7 विकेट लिए, जबकि नाथन लायन ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम ने यह मैच पारी और 131 रन से जीतते हुए तीसरे दिन ही अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने जिस प्रकार का खराब प्रदर्शन कर रही है उसको देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी डोडा गणेश ने एक सलाह दी है।
डोडा गणेश ने की Ashwin Jadeja को टीम से बाहर करने की मांग
डोडा गणेश ने कहा कि, “भारत के पास दुनिया की सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं। भारत अश्विन और जडेजा के बिना भी सीरीज जीत सकता है। भारत अक्षर पटेल, वाशिगंटन सुंदर और कुलदीप यादव की तिकड़ी के साथ खेलकर भी सीरीज जीत सकता है।”

इसके आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि, “इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास भारत की स्पिन तिकड़ी के खिलाफ कोई मास्टर प्लान नहीं हैं और वह एक भी टेस्ट नहीं जीत पाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के स्पिनर्स के सामने एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाएगी और भारत यह सीरीज 4-0 से जीतेगा।”
यह भी पढ़े:






