Rishabh Pant: 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में मुकाबला खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को हरा दिया है। इस मैच के अंदर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी टीम को मोटिवेट करने के लिए मैदान पर पहुंचे। बैसाखी के सहारे चलते हुए ऋषभ पंत मैदान पर पहुंचे और अपने टीम के साथियों से मुलाकात की। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant बैसाखी का सहारा लेकर पहुंचे मैदान पर
ऋषभ पंत आईपीएल के अंदर दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे मुकाबले में टीम को मोटिवेट करने के लिए पहुंचे। स्टाफ के साथ स्टेडियम पर बैठकर उन्होंने इस मैच का आनंद लिया। इसके साथ ही कई बार अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ बात करते हुए भी नजर आए। मैदान पर उनको बैसाखी के सहारे चलता देखकर फैंस भावुक को गए। हालांकि अपने फेवरेट खिलाड़ी को मैदान पर देखकर लोग खुश भी काफी नजर आ रहे थे।

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से वॉर्नर ने 37 रन, सरफराज खान ने 30 रन और अक्षर पटेल ने 36 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने साईं सुदर्शन की 62 रन की विस्फोटक पारी की मदद से 4 विकेट के नुकसान पर 18.1 ओवर में 163 रन बनाकर 6 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
Arun Jaitley Stadium में Rishabh Pant की Entry. 🦁
— Vineet Sharma (@vineetsharma94) April 4, 2023
#RishabhPant #DCvsGT #GTvsDC #IPL23 #arunjaitleystadium pic.twitter.com/hoXsSP6NiK
यह भी पढ़े – Hardik Pandya को आउट करके खलील अहमद ने की अश्लील हरकत, तो हँसते हुए नजर आये ऋषभ पंत, देखें वीडियो






