Sarfaraz Khan: आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। मैच के दौरान राशिद के साथ एक ऐसी घटना हो गई जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सरफराज खान ने राशिद खान के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़े और चोटिल हो गए। 1 मिनट के लिए तो सभी की सांसे अटक गई थी।

Sarfaraz Khan ने राशिद खान को मारी टक्कर
क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिससे खिलाड़ी घायल हो जाते हैं। दिल्ली और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सरफराज खान और राशिद खान आपस में टकरा गए। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी बाल बाल बचे।

हुआ कुछ ऐसा कि कैपिटल्स के बल्लेबाज सरफराज खान शॉट खेलने के बाद तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। बॉलिंग एंड पर खड़े राशिद खान से जाकर सरफराज खान इस दौरान टकरा जाते हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राशिद खान मैदान पर गिर जाते हैं। हालांकि बाद में सरफराज ने राशिद खान को उठाया और उनके हालचाल भी पूछे अब इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
सरफराज ने मारी राशिद को टक्कर pic.twitter.com/OeMcCz0lo2
— Lokesh pandat (@LokeshS30714400) April 4, 2023
इस मैच के अंदर सरफराज खान सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले जब लखनऊ के खिलाफ मुकाबला हुआ था तो इन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए थे। सरफराज खान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अभी तक इनका बल्ला शांत है।
यह भी पढ़े – बैसाखी के सहारे मैदान पर पहुंचे Rishabh Pant, वायरल हुआ भावुक कर देने वाला Video






