MI vs PBKS: आईपीएल 2023 के अंदर हमें आप तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस आईपीएल का 31वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सैम करन की कप्तानी में पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 214 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही थी लेकिन सेम करण और हरप्रीत बरार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से टीम अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। जवाब में रोहित शर्मा की टीम सिर्फ 201 रन बनाकर 20 और पूरे कर दी। इस प्रकार से पंजाब को 13 रनों से जीत हासिल हुई।

MI vs PBKS – सैम करन और हरप्रीत बरार की तूफानी पारी
टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। शुरुआत में पंजाब की शुरुआत खराब रही, इससे लग रहा था कि मुंबई का पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही है। लेकिन उसके बाद प्रभ सिमरन और अथर्व तायडे के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि दोनों का विकेट एक साथ गिरने की वजह से पंजाब पर फिर से दबाव आ गया। उसके बाद मैदान पर आए सेम करण और हरप्रीत बरार ने तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। सैम करन ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की तूफानी पारी खेली। अंतिम समय में जीतेश शर्मा ने 7 गेंदों पर 25 रन की तूफानी पारी खेली।

रोहित शर्मा के कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव की पारी हुई बेकार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद शानदार रही और पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से 6 रन से चूक गए। उसके बाद कैमरून ग्रीन ने तूफानी स्टाइल में खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मैदान पर खेलने आए सूर्यकुमार यादव ने आज तूफानी बल्लेबाजी की और मैदान के हर तरफ बड़े शॉट लगाए। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी लेकिन मैदान पर तिलक वर्मा और नेहाल बडेरा आउट हो गए। जिसकी वजह से टीम को जीत हासिल नहीं हो सकी और मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 201 रन ही बना सकी।






